Important and brief information of Mathematics गणित की महत्वपूर्ण और संक्षिप्त जानकारियाँ


विषयवस्तु:-   "गणित की महत्वपूर्ण और संक्षिप्त जानकारियाँ "


 
 गणित :-   * गणित शब्द ग्रीक भाषा के शब्द "मैथेमा" से बना है , जिसका अर्थ होता है "सीखना" . 
* गणित को अंग्रेजी में (Mathematics) कहा जाता है।  

* विश्व में सबसे पहले गणित की खोज , यूनान के महान दार्शनिक "थेल्स" ने की थी।  जिनको विश्व का पहला गणितज्ञ भी कहा जाता है। 

* भारत में गणित की शुरुआत हड़प्पा सभ्यता में 3000 से 2600 ई.पू. में हुआ था, ऐसा माना जाता है।

* यूनान के गणितज्ञ "आर्कमिडीज" को गणित का जनक तथा भारतीय गणितज्ञ " आर्यभट" को भारतीय गणित का जनक कहा जाता है, क्योकि आर्यभट ने जोड़, घटाव, भाग की आधुनिक पद्धति , गुणा, वर्ग, वर्गमूल आदि अष्टांग पद्धति  की खोज की थी। 

* " यूलर और न्यूटन " को सर्वश्रेष्ठ गणितज्ञ माना जाता है। 

* भारत के सबसे महान गणितज्ञ की उपाधि " श्रीनिवास रामानुजन " को प्राप्त है, क्योकि इन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला, फिर भी इन्होने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में गहन योदान दिया। 

* प्रति वर्ष  "22 दिसम्बर" (श्रीनिवासन रामनुजन के जन्म दिन ) को राष्टीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

* भारत ने गणित में "शून्य (0 )" को परिभाषित किया था। इसके अलावा त्रिकोणमिति,बीजगणित, अंकगणित और ऋणात्मक संख्याओं के अध्ययन में भी भारत का महत्वपूर्ण योगदान है। 

* गणित को "विज्ञान की रानी" भी कहा जाता है। 

* गणित को छः भागों जैसे :- (अंकगणित, रेखागणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी, बीजगणित, कलन आदि )
में बांटा गया है।

 * अंकगणित (Arithmetic) गणित की वह मौलिक शाखा है जो गणित की प्रारम्भिक शिक्षा की शुरुआत  करता है। 
 
* अंकगणित , हमारे दैनिक जीवन का एक हिस्सा है , जिसके अंतर्गत (जोड़, घटाव, गुणा, भाग, भिन्न, दशमलव आदि ) प्रक्रियाएं होती हैं। 

  * अंकगणित, में  "अंकों और संख्याओं" की गणना की जाती है।

नोट :- 
 मंगायें  " चाइल्ड गाईड पोस्ट " ( रिव्यु पेपर  क्रम सं  00 ) फ्री  सैम्पल। 
अपने ज्ञान की समीक्षा करे और पाएं " टॉपर रिवॉर्ड " ,  रिव्यु पेपर के मानक शर्तों के अनुसार। 
रिव्यु पेपर प्राप्त करने के लिए अपने E -mail  address को रजिस्टर करें।  

Comments

Popular posts from this blog

Pattern in Mathematics गणित का पैटर्न

गंगा की सहायक नदियाँ (Tributary Rivers of River Ganga)

Magic of Coding कोडिंग का जादू