Communication Skill कम्युनिकेशन स्किल
"कम्युनिकेशन स्किल का अर्थ , परिभाषा और महत्व * कम्युनिकेशन स्किल अर्थात बातचीत करने का प्रभावशाली हुनर / कला / ढंग। * वर्तमान समय में हमारे सफल जीवन के लिए इस कला का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है। * अच्छी कम्युनिकेशन स्किल हमारे सफल जीवन का एक गारंटीड मानक है। * चाहे पेशेवर जीवन हो, चाहे व्यतिगत जीवन, हर क्षेत्र में इस कला का जादुई प्रभाव होता है। * इस कला को जीवन के किसी भी उम्र में सिखा या बेहतर बनाया जा सकता है। कम्युनिकेशन स्किल (संचार कौशल ) का अर्थ :- (Communication) लैटिन भाषा के " Communis " शब्द से बना है। जिसका अर्थ होता है सूचना का आदान -प्रदान। और (Skill ) का अर्थ होता है तरीका, कला, हुनर, या ढंग। अर्थात किसी व्यक्ति के समक्ष प्रभावी तरीके से बातचीत करने की कला को कम्युनिकेशन स्किल कहा जाता है। कम्युनिकेशन स्किल (संचार कौशल ) का परिभाष :- सामान्य भाषा में कहें तो ,"बातचीत करने की एक ऐसी कला जो लोगों को प्रभावित और आकर्षित करे। " कम्युनि...