नीम का पेंड़
नीम का पेंड़ :- महोगनी परिवार मेलियासी का एक संदस्य है जिसको कई नामों जैसे :- (नीम, निम्ब, अरिष्ट, पिचुमर्द, कडुनिम और वैज्ञानिक नाम Azadirachta indica है। नीम एक औषधीय, सदाबहार और बहुवर्षीय वृक्ष है, जो मध्यम से बड़ा वृक्ष होता है। * इसकी ऊँचाई सामान्यतः 15 से 25 मीटर तक होती है। * तना मोटा, कठोर और खुरदुरी छाल वाला होता है। * शाखाएँ चारों ओर फैली हुई और घनी होती हैं। * पत्तियाँ हरी, लंबी, दाँतेदार और संयुक्त (compound leaves) होती हैं। * फूल सफेद और सुगंधित और गुच्छेदार सजीले होते हैं (जिसकी लम्बाई लगभग 25 सेमि (10 इंच ) तक होता है।) * फल चिकना गोलाकार से अंडाकार होता है (जिसका छिलका पतला , रेशेदार गुद्दा वाला , सफेद पीला रंग का और स्वाद कड़वा-मीठा होता है।) जिसको निंबोली कहा जाता है। ) * नीम बहुत लंबी आयु वाला वृक्ष है जो सालों भर हरा और सैकड़ों वर्ष तक जीवित रह सकता है। इसकी उत्पति और प्रसार :- नीम मुख्य रूप से भारत और म्यांमार का मूल निवासी है क्योंकि इसका इतिहस भारत मे...