Programming Language प्रोगरामिंग लैंग्वेज
विषयवस्तु:- "प्रोगरामिंग लैंग्वेज क्या है ?" (Video Link 🌟 परिचय: चलिए समझते हैं Programming Language को पिछले ब्लॉग Coding क्या होती है?” में हमने सीखा था कि कैसे coding हमारे mobile, computer और smart devices को काम करने में मदद करती है। अगर आपने वो ब्लॉग अब तक नहीं पढ़ा है, तो... 👉 [यहाँ क्लिक करें – “Coding क्या होती है?” ] ( और पहले उसे ज़रूर पढ़ें। अब सवाल ये है — जब हमें किसी computer या digital device को कोई काम करवाना होता है, तो हम उसे instructions कैसे देते हैं? 💬 Programming Language क्या होती है? जैसे हम एक-दूसरे से बात करने के लिए Hindi, English या कोई और भाषा इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही कंप्यूटर से बात करने के लिए भी हमें एक भाषा चाहिए होती है। लेकिन फर्क ये है कि कंप्यूटर हमारी भाषा नहीं समझता। वो सिर्फ special languages समझता है जिन्हें हम Programming Languages कहते हैं। 👉 यानी Programming Language वो तरीका है जिससे हम कंप्यूटर को अपने निर्देश (instructions) देते हैं। इन निर्देशों को ही कंप्यूटर step-by-step follow करता है और वही काम करता है ...