Revision रिवीजन
Revision ( रिवीजन ) क्यों , कब और कैसे करें ? दोस्तों , जैसा की हम सभी जानते है की Revision (रिवीजन ) का शाब्दिक अर्थ होता है , फिर से दुहराना, पुनः अवलोकन करना। अर्थात किसी चीज या तथ्य को फिर से देखना ताकि ज्यादा जानकारी जुटाई जा सके या काम में बदलाव किया जा सके, रिवीजन कहलाता है। तो आइये आज हम जानते है की रिवीजन क्यों, कब, और कैसे करें। छात्र जीवन में रिवीजन (Revision) क्यों महत्वपूर्ण होता है ?:- छात्र जीवन में रिवीजन (Revision) का बड़ा ही महत्व होता है। रिवीजन करने से कई तरह के फायदे होते है जैसे:- कुछ समय पूर्व पढ़े गए तथ्यों , आंकड़ों, विषयों और कार्यप्रणालियों को याद रखने में मदद मिलता है तो दूसरी तरफ, छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और परीक्षा की चिंता कम होती है। रिवीजन से हम अवधारणाओं को बेहतर तरिके से समझ पाते है और परीक्षा के लिए अपने को अच्छी तरह से तैयार कर पाते है। रिवीजन (Revision) कब करना चाहिए ?:- रिवीजन यथा सम्भव दिन की शुरआत में ही पूरा करना फायदेमंद होता है। क्योकि, सुबह का समय सबसे अधिक उत्पादक होता है और दोपहर में ...