Moral Education नैतिक शिक्षा


विषयवस्तु:-  " नैतिक शिक्षा और उसकी अवधारणा एवं आवश्यकता। "

  
 नैतिक  विज्ञान  :- (Moral Science ) नैतिक विज्ञानं वह  प्रक्रिया है जिसके माध्यम से मनुष्य  नैतिक मूल्यों 
(जैसे :-अच्छे गुणों और आदतों का निर्माण, अनंत मूल्यों की प्राप्ति, चरित्र निर्माण, उचित मूल्यों का समावेश आदि)
का संचार करता है।

* हम जिस समाज में रहते है , उस समाज का निर्माण " व्यक्तियों के समूह " से होता है, अतः जैसे व्यक्ति होंगे वैसा ही समाज होगा। 

*किसी भी समाज या देश का "विकास या पतन" वहां के नागरिक के नैतिक स्तर और शिक्षा-पद्धति पर निर्भर करता है। अतः, हम यह कह सकते है की "नैतिक शिक्षा वह शिक्षा है " जो समाज के प्रत्येक व्यक्ति, समाज तथा देश का हित कारक होता है।  

* हर समाज में,  समाजिक जीवन की रक्षा एवं व्यवस्था हेतु  कुछ नियम बनाये जाते हैं, जिसको "नैतिक नियम " तथा उसके पालन करने के भाव को "नैतिकता " कहा  जाता है, अतः प्रत्येक सभ्य समाज के लिए नैतिक शिक्षा अनिवार्य विषय हो जाता है। 

* वर्तमान समय में , प्रचार विचार-विमर्श तथा विचार-विनियम के नवीनतम प्रभावी साधनों का विकास निरंतर हो रहा है , जो हमारे नैतिक मूल्यों को प्रभावित कर रहा है।  आज आवश्यकता इस बात की है कि विज्ञान-आधारित विकास को जीवन-शक्ति हमारे नैतिक एवं आध्यात्मिक आधारों से प्राप्त हो। 

* नैतिक शिक्षा को समान्यतः शारीरिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण, मानसिक स्वास्थ्य, शिष्टाचार अथवा शुद्ध आचार-विचार ,उपयुक्त सामाजिक आचरण तथा नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य आदि व्यापक रूप में ग्रहण किया जाता है। 

* नैतिक शिक्षा की आवश्यकता मूलतः चरित्र निर्माण, उचित मूल्यों का समावेश,  अनंत मूल्यों की प्राप्ति , अच्छे गुणों और आदतों का निर्माण आदि में होती है।     


नोट :- 
 मंगायें  " चाइल्ड गाईड पोस्ट " ( रिव्यु पेपर  क्रम सं  00 ) फ्री  सैम्पल। 
अपने ज्ञान की समीक्षा करे और पाएं " टॉपर रिवॉर्ड " ,  रिव्यु पेपर के मानक शर्तों के अनुसार। 
* रिव्यु पेपर प्राप्त करने के लिए अपने E -mail  address को रजिस्टर करें।  

Comments

Popular posts from this blog

Pattern in Mathematics गणित का पैटर्न

गंगा की सहायक नदियाँ (Tributary Rivers of River Ganga)

Magic of Coding कोडिंग का जादू