Language भाषा
विषयवस्तु:- " भाषा की महत्वपूर्ण और संक्षिप्त जानकारियाँ "
01. "भाषा " :-"भाषा" संस्कृत के "भाष " धातु से बना एक शब्द है। जिसका अर्थ है -- " बोलना या कहना "
भाषा वह साधन है जिसके माध्यम से हम अपने विचारों को एक-दुसरे से व्यक्त करते हैं।
जैसे :- मान लीजिये "राम और श्याम साथ में खड़े हैं, राम के मन में यह विचार आया की श्याम उसका दोस्त है। इस विचार को श्याम को बताने के लिए राम ने एक साधन का प्रयोग किया और कहा ("श्याम तुम मेरे दोस्त हो।" )
यह साधन ही भाषा कहलाता है।
भाषा तीन प्रकार के होते हैं :-
(01) मौखिक भाषा :- जिन विचारों बोल कर व्यक्त किया जाता है, मौखिक भाषा कहलाता है।
(02) लिखित भाषा :- जिन विचारों को लिख कर व्यक्त किया जाता है , लिखित भाषा कहलाता है।
(03) सांकेतिक भाषा :- जिन विचारों को संकेत के माध्यम से व्यक्त किया जाता है ,सांकेतिक भाषा कहलाता है
विश्व में कुल 6,500 से ज्यादा भाषाएँ बोली जाती हैं।
* "चीन की मैंडरिन भाषा है" चीन की एक प्रमुख भाषा है, जिसे दुनियभर के लगभग 89. 9 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओँ में इसे प्रथम स्थान प्राप्त है।
* "स्पेनिश भाषा" यह दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली दूसरी भाषा है , इस भाषा को दुनिया में 43. 7 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। यह भाषा स्पेन, अर्जेंटीना, चिली, बोलिविया, पनामा, पेरू, मैकिसको, परागुए, क्यूबा, वेनेजुएला, रिका, कोस्टा आदि में बोली जाती है।
* " अंग्रेजी भाषा " इसे दुनिया की पहली अंतराष्ट्रीय भाषा माना जाता है। इसे दुनिया भर में लगभग 37. 2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। यह भाषा विज्ञान, कम्प्यूटर, साहित्य, राजनीती और उच्च शिक्षा की मुख्य भाषा बनी हुई है।
* "अरबी भाषा " इसे दुनिया भर में लगभग 29. 5 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। यह इस्लाम धर्म की धर्म भाषा है, जिसमे कुरान-ए-शरीफ लिखी गई है। यह भाषा सऊदी अरब, सीरिया, यमन, मिश्र,जार्डन, इराक, अल्जीरिया, लीबिया, सूडान, कतर, ट्यूनीशिया, मोरक्को और माली अड्डी में बोली जाती है।
* " हिंदी भाषा' इसे दुनिया भर में लगभग 26 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। यह भाषा भारत की राजभाषा और विश्व की प्रमुख भाषाओँ में से एक है। यह भारत, नेपाल, मॉरीशस, फिजी,गयाना, सूरीनाम के अलावा अमेरिका, जर्मनी, सिंगपुर और न्यजीलैंड में भी बोली जाती है।
* " बंगाली भाषा " यह भाषा लगभग 24. 2 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। यह भाषा बांग्लादेश और भारत के पश्चिमी बंगाल , असम और त्रिपुरा की प्रमुख भाषा है।
* "पुर्तगाली भाषा " इस भाषा को लगभग 21. 9 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाती है। यह एक यूरोपीय भाषा है जो मूल रूप से पुर्तगाल की भाषा है।
* एक जैसी या फिर एक दूसरे से मिलती-जुलती भाषाओँ के समूह को "भाषा परिवार" कहा जाता है।
* भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती है जिसको निम्नलिखित "भाषा परिवारों" में बांटा गया है :-
(01) भारोपीय परिवार :- इस भाषा परिवार में भारत और यूरोप के कई भाषा जैसे ( हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, स्पेनिस, जर्मन,रुसी,बांग्ला, मराठी, गुजरती आदि ) शामिल हैं। जिसको "भारत-हिती भाषा" के नाम से भी जाना जाता है। यह भाषा परिवार सबसे बड़ा भाषा परिवार है।
(02) द्रविड़ भाषा परिवार :- इस भाषा परिवार के अंतर्गत दक्षिण भारत की चार भाषाएँ ( तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलगु ) आती है।
(03) ऑस्ट्रिक भाषा परिवार :- इस भाषा परिवार के अंतर्गत ( छतीसगढ़, उड़ीसा, असम, पश्चिम बंगाल में बोली जाने वाली भाषा के साथ-साथ बिहार की मैथली भाषा ) आती है।
(04) चीनी - तिब्बत भाषा परिवार :-इस भाषा परिवार के अंतर्गत ( अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर ,नागालैंड, मिजोरम,त्रिपुरा और असम की कुछ भाषाएँ ) आती है।
(05) अंडमानी भाषा परिवार :- यह भाषा परिवार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बोली जाने वाली भाषों के समूह को कहते है जो जनसंख्या की दृष्टि से सबसे छोटा भाषा परिवार है।
नोट :- भागीदारी के लिए अपने इ-मेल आईडी को रजिस्टर करें।
Comments